अलीगढ़, जून 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी थाना पुलिस ने पांच किलो गांजा के साथ एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपी ने घर के बाहर मंदिर बना रखा था। उसी की आड़ छिप जाता था। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि बन्नादेवी क्षेत्र के शिवपुरी निवासी विनोद अग्रवाल उर्फ बिल्लू पुत्र चंदनलाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से पांच किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। विनोद थाना बन्नादेवी का पूर्व से ही हिस्ट्रीशीटर है। इस पर 19 मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...