मधुबनी, मई 20 -- लदनियां। थाना क्षेत्र के चिकनोटवा गांव के समीप स्थित भूतही गाछी से पुलिस ने एक नेपाली युवक को चार किलो आठ सौ ग्राम गांजा की तरह दिखने वाले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। वह नेपाल के सिरहा जिले के गोलबाजार का रहने वाला है। उसने अपना नाम धर्मनाथ साह बताया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में अपर थानाध्यक्ष पुलिस चौधरी व बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर शामिल थे। युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- सिकटा में 58 किलो गांजा जब्त, मौके से तस्कर फरार यह भी पढ़ें- सुपौल : 228 किलो गांजा के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार यह भी पढ़ें- करीब तीन किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में भेजा गया जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...