हमीरपुर, दिसम्बर 25 -- राठ, संवाददाता। यमुना एक्सप्रेस-वे पर 16 दिसंबर को तड़के मथुरा के बल्देव स्थित माइलस्टोन 127 के पास बस में लगी आग से मझगवां थानाक्षेत्र के बरुआ गांव निवासी दो बच्चों के पिता की भी जलकर दर्दनाक मौत हुई थी। सात दिनों की दौड़भाग और डीएनए टेस्ट के बाद परिजनों को पांच किलो के प्लास्टिक बैग में शव के अवशेष सौंपे गए। परिजन शव के अवशेष लेकर जब गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। बाद में अवशेषों का अंतिम संस्कार किया गया। मझगवां थानाक्षेत्र के बरुआ गांव निवासी 45 वर्षीय शैलेंद्र राजपूत दिल्ली में अपनी पत्नी किरन, 11 वर्षीय पुत्री खुशी और 6 वर्षीय पुत्र मनीष के साथ रहते थे और वहीं पर फल की दुकान लगाकर गुजर-बसर करते थे। गत 11 दिसंबर को शैलेंद्र गोहांड का दंगल मेला देखने के लिए अकेले ही दिल्ली से घर आए थे और 15 दिसंबर की शाम स्लीपर बस ...