शाहजहांपुर, अप्रैल 20 -- सिंधौली। घर से शादी में शामिल होने निकले दादी और पोते की खुशियां पांच किलोमीटर के भीतर ही मातम में बदल गईं। निगोही क्षेत्र के दिलावरपुर गांव से निकले ओमप्रकाश अपनी पत्नी गुड्डी देवी और पोते अभय के साथ रिश्तेदारी जा रहे थे, लेकिन शेखूपुर के पास सड़क हादसे ने सब कुछ खत्म कर दिया। गांव में शादी की तैयारी की जगह अब शोक का माहौल है। चार वर्षीय अभय अपने पिता प्रदीप का इकलौता बेटा था। प्रदीप दिल्ली में नौकरी करते हैं, जबकि अभय दादी और बाबा के पास गांव में ही रहता था। शादी में जाने की जिद उसने खुद की थी। यह भी पढ़ें- रोड रोलर की टक्कर से दादी-पोते की मौत, दादा गंभीर घायल पहले मना किया गया, लेकिन दादी का प्रिय होने के कारण उनके कहने पर उसे साथ ले लिया गया। कुछ ही देर बाद हादसे में दोनों की मौत की खबर पहुंची तो परिवार पर दु...