पलामू, अप्रैल 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के केदल गांव में पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर 5.030 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त किया है। इस मामले में एक आरोपी केदल गांव निवासी 59 वर्षीय शंकर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। लेस्लीगंज के एसडीपीओ मनोज कुमार झा के नेतृत्व में छापामारी कर अवैध अफीम की बरामदी और आरोपी की गिरफ्तार की गई है। एसडीपीओ के अनुसार मनातू थाना क्षेत्र के केदल गांव निवासी शंकर सिंह के खिलाफ सूचना मिली थी कि वह गैरकानूनी तरीके से अफीम की खरीद-बिक्री करने में संलिप्त है। इसी अधार पर मनातू वरीय पदाधिकारियों के निर्देशन में उनके (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-लेस्लीगंज)के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस दल शनिवार को केदल गांव निवासी शंकर सिंह के घर पर पहुंच कर तलाशी ली। इस दौरान उसके मिट्टी ...