कौशाम्बी, नवम्बर 24 -- सरायअकिल, हिन्दुस्तान संवाद महिला घाट के सामने यमुना में फेंकी गई अनामिका की खोज पुलिस ने तेज कर दी है। सोमवार को महिला घाट से नंदा का पुरवा तक करीब पांच किमी गोताखोरों ने अनामिका की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। अनामिका को उसकी मां मीना देवी ने ही यमुना में फेंका था। मीना का पुलिस ने चालान कर दिया है। सरायअकिल के हरार्यपुर गांव की मीना देवी की बेटी 12 वर्षीय अनामिका मानसिक रूप से बीमार रहती थी। वह आए दिन झगड़ा करती थी। मीना अपने बेटे अयांश को 21 नवंबर को इलाज कराने के लिए करारी लेकर गई थी। इसके बाद वह लौटकर घर पहुंची। परिजनों को बताया कि बेटी अनामिका नहीं मिल रही है। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया। पुलिस ने जांच के दौरान मीना से ही पूछताछ की तो उसने बताया कि बेटी की हरकतों से आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.