उरई, अप्रैल 30 -- जालौन। संवाददाता पांच किग्रा गांजा के साथ एक व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद को सूचना मिली कि बंगरा रोड रोड पर छह पुला के पास एक व्यक्ति नशीला पदार्थ बेचने के लिए ले जा रहा है। सूचना मिलते ही उन्होंने चौकी प्रभारी मनीष तिवारी को पुलिस फोर्स के साथ मौके पर भेजा। पुलिस ने वहां से जा रहे संदिग्ध रेंडर थाना क्षेत्र के ग्राम कुदारी निवासी अनुराग प्रताप सिंह को रोककर जब उससे पूछताछ की तो वह हड़बड़ा गया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से पांच किग्रा गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...