अररिया, जनवरी 28 -- अररिया, संवाददाता आरबीआई सहित कुछ अन्य वित्तीय संस्थानों के तर्ज पर बैंकिंग सेक्टर के लोग भी पांच कार्य दिवस मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर मंगलवार को जिले के सभी कमर्शियल बैंक के अधिकारी और कर्मी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। सभी बैंकों में दिन भर ताले लटके रहे और काम काज ठप रहा। इस दौरान एसबीआई मुख्य शाखा परिसर में धरना देकर मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। इस बाबत पूछे जाने पर एसबीआई की मुख्य शाखा में आयोजित धरना का नेतृत्व कर रहे बैंक अधिकारी संघ के उपाध्यक्ष छोटे लाल गुप्ता ने बताया कि बैंक कर्मियों की मांग है कि बैंकों में भी केवल पांच दिन काम हो। प्रत्येक शनिवार छुट्टी हो। उन्होंने बताया एक सूत्री मांग को लेकर ही फेडरेशन ऑफ बैंक यूनियन ने हड़ताल का आह्वान किया था। अन्य बैंक कर्मियों का कहना है कि बढ़ते कार्यभार औ...