बुलंदशहर, अप्रैल 2 -- विधानसभा क्षेत्र में पांच करोड़ रुपये की लागत से 17 ग्रामीण मार्गों को बनवाया जाएगा। अब किसानों को मंडी तक फसलों को लाना आसान होगा। ग्रामीणों के बीच खुशी का माहौल है। खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से लगातार मिल रही सड़क निर्माण की मांग को देखते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। अब 17 ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के नवनिर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसमें 46.56 लाख रुपये लागत से भूतगढ़ी गांव में कलुआ के घर से अमर सिंह पहलवान के घर तक, 28.13 लाख रुपये की लागत से जरारा गांव में शिव मंदिर से प्रेम कुमार के घर की ओर, 34.31 लाख रुपये की लागत में रामबास गांव में शहीद संजय जादौन की समाधि से बादशाहपुर पचगाईं की ओर, 44.85 लाख रुपये में नयाबा...