गंगापार, मार्च 20 -- विकास खंड सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र में कराए जाने वाले विकास कार्यों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही पांच करोड़ रुपये की कार्ययोजना भी स्वीकृत हुई। इससे क्षेत्र का विकास कराया जाएगा। बहरिया विकास खंड सभागार में ब्लॉक प्रमुख शशांक मिश्र की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी कविता तिवारी ने किया। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 में क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कराए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। सभी की सहमति से पांच करोड़ की कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधान शामिल रहे। बैठक में ब्लाक प्रमुख शशांक मिश्र ने कहा कि गांव का विकास समाज के आखरी पायदान पर खडे लोगों तक योजनाएं तीव्र गति ...