बहराइच, अप्रैल 13 -- बहराइच। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन युवा की मासिक बैठक घसियारिपुरा स्थित कार्यालय पर हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री अभिषेक गुप्ता ने की। बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि 5 निर्धन कन्याओ का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक नगर अध्यक्ष प्रदीप ड्रोलिया को बनाया गया। जिला महामंत्री विकास गुप्ता, जिला संगठन मंत्री महेश गुप्ता , जिला मंत्री सत्य प्रकाश जायसवाल, जिला मंत्री गोविंद जायसवाल, कसौधन महासभा के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री जगदीश ठेकेदार थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...