प्रयागराज, मई 30 -- मुंबई मंडल के कल्याण-इगतपुरी खंड में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन तो कुछ को रीशेड्यूल किया गया है। इससे 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस, 01027 दादर-गोरखपुर विशेष और 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस को छह जून से बदले हुए मार्ग वाया कल्याण-कर्जत-पुणे-मनमाड होकर चलाया जाएगा। वहीं, छह जून को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से चलने वाली 12322 हावड़ा मेल, एलटीटी-बनारस एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेन देरी से चलेंगी। सात जून को एलटीटी-बनारस और एलटीटी-गोरखपुर भी देरी से चलेगी। पांच जून को 01026 बलिया-दादर, आजमगढ़-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, कुशीनगर एक्सप्रेस, जयनगर-लोकमान्य तिलक और एलटीटी गोरखपुर स्पेशल भुसावल और मुंबई मंडल में कुछ देर रोककर चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- र...