धनबाद, अगस्त 21 -- बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के प्रबंधन ने अनुकंपा के आधार पर पांच आश्रितों को नियोजन दिया। क्षेत्र के एजीएम मणिकांत पांडेय ने राजेंद्र पासी, सूरज कुमार बारीक, शंकर हाड़ी, मुन्नी देवी व बादल कुमार को नियोजन पत्र देकर कंपनी के नियम के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया गया। मौके पर यूनियन नेता लक्ष्मण महतो, दिनेशचंद्र पांडेय, दिलीप कुमार रवानी, पायल कुमारी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...