गौरीगंज, अप्रैल 11 -- शुकुल बाजार।विवाहिता की विषाक्त पदार्थ खाने से हुई मौत होने के मामले में पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर पांच आरोपियों के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्जकर जांच शुरू की है। मोहनगंज के रस्तामऊ निवासी उमरा बानो पत्नी मासूक खां ने शुकुल बाजार पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री आयशा बानो की शादी 3 जून 2026 को शुकुल बाजार के सरैया पीरजादा निवासी गुलफाम से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में बुलेट की मांग को लेकर आयशा का पति व ससुरालीजन उसे प्रताड़ित कर रहे थे। इसी बीच 8 अप्रैल को पता चला कि उसकी पुत्री ने जहर खा लिया है। 9 अप्रैल की रात इलाज के दौरान आयशा की मौत हो गई। मृतका की मां ने पुत्री की मौत में पति व ससुरालीजनों का हाथ होने का आरोप लगाया है। एसओ विवेक वर्मा ने बताया कि मृतका के पति गुलफाम, ननद शाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.