पटना, मई 20 -- राज्य सरकार ने बुधवार को पांच आईपीएस अधिकारी और आठ बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। इस तबादले में नवगछिया के एसपी राजेश कुमार की तैनाती ईओयू के साइबर अनुसंधान एवं अभियान में की गयी है। वहीं, साइबर अनुसंधान के एसपी वैभव शर्मा को नवगछिया एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। गृह विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, अपर पुलिस महानिदेशक संजय सिंह को अब एडीजी (सुरक्षा) की जिम्मेदारी देते हुए एडीजी (बजट, अपील एवं कल्याण) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदित्य कुमार बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 14 पटना के समादेष्टा बनाये गये हैं। उनके पास सीआईडी के एसपी (ई) का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। यह भी पढ़ें- बिहार में 5 आईपीएस और 8 डीएसपी का ट्रांसफर, नवगछिया के नए एसपी; पटना सिटी के SDPO को पूर्णिया भेजा आनंद कुमार को डीआईजी सुरक्षा की जिम...