भदोही, अप्रैल 20 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। हालांकि इस बीच थोड़ी राहत करने वाली खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने जिले के पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर छह डॉक्टरों की तैनाती की है। महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में दो, सौ शय्या अस्पताल में एक और भदोही में खुले तीन अर्बन आरोग्य मंदिर में एक-एक डॉक्टर की तैनाती हुई है। सभी नए छह डॉक्टर एमबीबीएस हैं। जिले में 150 से ज्यादा डॉक्टरों की तैनाती है। इसमें लगभग 25 विशेषज्ञ डॉक्टर हैं। जिले में फिलहाल 60 डॉक्टरों की कमी है। वर्तमान में 40 डॉक्टर संविदा पर कार्यरत हैं। फिर भी 20 डॉक्टरों की कमी बनी है। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि छह इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) नियुक्त किए गए हैं। एमबीएस राजकीय चिकित्सालय भदोही में डॉ. प्रतिभा तिवारी और राह...