फतेहपुर, जनवरी 29 -- खागा।एसडीएम कोर्ट के आदेश पर गुरूवार को नगर की नौबस्ता रोड में लोक निर्माण विभाग की जमीन पर मौजूद अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया गया। जांच के दौरान सात लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा पाया गया लेकिन दो लोगों द्वारा कोर्ट से स्टे लेने के कारण पांच लोगों के अवैध निर्माण को ही ढहाया गया। नौबस्ता रोड के किनारे लोक निर्माण विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट के निर्देश पर एसडीएम कोर्ट में मुकदमा दायर कर नोटिस जारी की गई थी। करीब डेढ़ साल पहले एसडीएम कोर्ट ने सात लोगों के अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का फरमान सुनाया था लेकिन दो लोग इस आदेश के विरूद्ध सिविल कोर्ट चले गए। जिस पर उन्हें स्टे मिल गया। इस बीच यह प्रकरण न्यायालय की अवमानना के अन्तर्गत आ गया। जिस कारण आदेश ...