मुंगेर, जून 24 -- असरगंज। असरगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न कांडों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को मुंगेर जेल भेज दिया। जिसमें चौरगांव निवासी मोती बिंद एवं अंकित बिंद उर्फ जयराम बिंद को गिरफ्तार किया गया । इस संबंध में थानाध्यक्ष विपुल कुमार ने बताया कि चौरगांव निवासी विमला देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराकर आरोप लगाया गया था कि उनके पति की अनुपस्थिति में कुछ लोगों ने घर पहुंचकर गाली-गलौज, मारपीट एवं फायरिंग की। विरोध करने पर लाठी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। साथ ही घर में घुसकर तोड़फोड़ करने तथा मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया गया था। यह भी पढ़ें- पांच वर्षों से फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार चस्पाया वहीं रहमतपुर पंचायत अंतर्गत मसुदनपुर कमरांय गांव में नाली भरने को लेकर हुए विवाद क...