चम्पावत, मार्च 28 -- बनबसा में मां पूर्णागिरि भूमिया मंदिर बमनपुरी में पांच से 12 अप्रैल तक श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ होगा। आयोजन को लेकर बैठक में विचार विमर्श किया गया। समिति अध्यक्ष जीवन सिंह नेगी ने बताया कि पांच अप्रैल को सुबह सात बजे शारदा स्नान घाट से कलश यात्रा निकलेगी। यहां से कलश यात्रा छोलिया दल के साथ भूमिया मंदिर पहुंचेगी। आयोजन को लेकर समिति सदस्यों को दायित्व सौंपे गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...