सिमडेगा, अप्रैल 1 -- ठेठईटांगर प्रतिनिधि। ठेठईटांगर स्थित शिव मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रफुल्ल कुमार दुबे ने की। बैठक में कहा गया कि पांच अप्रैल को प्रखंड मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई तथा विभिन्न जिम्मेदारियों के साथ सभी पंचायत से अधिक से अधिक सनातन को भाग लेने का आह्वान किया गया। साथ ही सभी पंचायत में प्रचार प्रसार के लिये सदस्यों को विशेष जिम्मवारी दी गई। समिति में कृष्णा बड़ाईक को मुख्य संरक्षक, जबकि जगधन मांझी और अरुण कुमार को सह संरक्षक बनाया गया। बैठक में सभी पंचायतों में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। उपस्थित सदस...