गाजीपुर, अप्रैल 4 -- सैदपुर। पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र पांच अप्रैल को गाजीपुर में आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 9:30 बजे सड़क मार्ग से वाराणसी स्थित सर्किट हाउस से प्रस्थान कर सुबह 11 बजे गाजीपुर के पीर नगर स्थित अपने निजी आवास पहुंचेंगे। यहां रुकने के बाद सुबह 11:15 बजे पुनः प्रस्थान कर 11:30 बजे गाजीपुर के शहनाई पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां पर उन्हें गाजीपुर रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इससे पूर्व राज्यपाल शनिवार शाम तीन बजे अपने पैतृक आवास मलिकपुर में पहुंचेंगे। तीन घंटे रहने के पश्चात वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.