कानपुर, दिसम्बर 26 -- कानपुर। अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए सेंट्रल जोन ने पांच हिस्ट्रीशीट खोली है। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि सभी की निगरानी की जा रही है। आरोपियों पर गोवध अधिनियम, गैंगस्टर समेत कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है उनमें इमरान उर्फ राज निवासी तिवारी घाट पुराना कानपुर, अजहर निवासी रेल पटरी कर्नलगंज, सद्दाम हुसैन उर्फ नटवर निवासी बकरमंडी कर्नलगंज, अभिषेक उर्फ बुल्ला उर्फ छोटे उर्फ विनय निवासी गीतापार्क नवाबगंज और मोहित पाल निवासी ग्वालटोली शामिल हैं। इमरान पर चार, अहजर पर आठ, सद्दाम पर तीन, अभिषेक पर आठ और मोहित पर 10 केस दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.