महाराजगंज, अगस्त 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत माह अगस्त का निःशुल्क राशन वितरण 5 अगस्त से 18 अगस्त तक किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही ने सभी अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा में गेहूं और चावल का निःशुल्क वितरण करने का निर्देश कोटेदारों को दिया है।डीएसओ ने बताया कि अंत्योदय राशन कार्डधारकों को प्रति कार्ड 10 किलोग्राम गेहूं व 25 किलोग्राम चावल दिया जाएगा। जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 1 किलोग्राम गेहूं तथा 4 किलोग्राम चावल निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। सभी उचित दर की दुकानों पर राशन वितरण प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की मौजूदगी में कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- निःशुल्क खाद्या...