बस्ती, अगस्त 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। संगठन का कहना है कि मंडलीय ट्रांसफर, साइकिल भत्ता में वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदेश स्तर पर आंदोलन शुरू किया जा रहा है। जिसके क्रम में पांच अगस्त से लेखपाल अतिरिक्त चार्ज वाले हल्के का कार्य बहिष्कार करेंगे। इसके बाद भी अगर कार्रवाई नहीं होती है तो 10 अगस्त से संपूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आवाहन पर शनिवार को जिले की चारो तहसीलों सदर, हर्रैया, भानपुर व रुधौली में संगठन ने ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राजेश पांडेय, जिलामंत्री अंकित चौधरी, तहसील अध्यक्ष कृष्णमोहन, महेंद्र यादव, वीरेंद्र चौधरी, पंकज सिंह व मंत्री दुर्गेश द्विवेदी, देवेंद्र, लाखन सिंह, प्रमोद ...