कानपुर, जुलाई 26 -- कानपुर। पिछले नौ सालों से न्यूनतम पेंशन एक हजार से साढ़े सात हजार रुपये करने की मांग, आंदोलनों का असर न होने पर अब पेंशनर्स ने भी पांच अगस्त को जंतर-मंतर पर आंदोलन का करने का फैसला किया है। इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन में देश भर से पेंशनर्स पहुंचेंगे। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति की कानपुर मंडल इकाई की मासिक बैठक रविवार को रावतपुर स्थित सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ कार्यालय में इसमें नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित राष्ट्रीय आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने की, जबकि कार्यक्रम प्रांतीय अध्यक्ष ओमशंकर तिवारी की देखरेख में हुआ। यह भी पढ़ें- पेंशनरों ने आठवें वेतन आयोग पर सरकार से रुख साफ करने की मांग की ओम शंकर तिवारी ने कहा कि सम...