चतरा, अक्टूबर 1 -- चतरा, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की ओर से युवतियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय 'तेजस्विनी युवती सम्मेलन' का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन 5 अक्टूबर 2026, सोमवार को इंदुमती टीबडेवाल सरस्वती विद्या मंदिर, चतरा में किया जाएगा।सम्मेलन में विभिन्न शिक्षण संस्थानों से छात्राओं और युवतियों की सहभागिता होगी। कार्यक्रम के दौरान नारी शक्ति, शिक्षा, आत्मनिर्भरता, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्र निर्माण में युवतियों की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन का उद्देश्य युवतियों को उनकी प्रतिभा और क्षमताओं से परिचित कराना तथा उन्हें समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित कर...