चंदौली, अगस्त 3 -- नियामताबाद,हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने लोको कॉलोनी स्थित रेलवे ग्राउंड के समीप से शनिवार की शाम पांच अंतरराज्यीय तस्करों को 31 लीटर से अधिक अवैध शराब के साथ पकड़ा। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ हो रही कार्रवाई के तहत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह और आरपीएफ एसआई दीपेंद्र राणावत टीम के साथ लोको कॉलोनी स्थित रेलवे ग्राउंड के पास संदिग्धों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ तस्कर झोला और बैग में शराब लेकर बिहार जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस और आरपीएफ की टीम ने मौके पर दबिश दी। जहां टीम ने चार तस्करों को दबोचा। जिन्हें गिरफ्तार कर...