देवघर, फरवरी 17 -- देवघर, प्रतिनिधि मधुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरो नदी रेलवे पुल के समीप तीन दिनों पूर्व बरामद किए गए अज्ञात शव की पहचान सोमवार को कर ली गई। मृतक की पहचान सारवां थाना क्षेत्र के पांचूडीह गांव निवासी 35 वर्षीय टेंटू वर्मा के रूप में हुई है। शव की पहचान उनके बड़े भाई प्रवित वर्मा ने सदर अस्पताल स्थित शव गृह में की। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कुछ दिन पहले पतरो नदी रेलवे पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया था। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था। पोस्टमार्टम के उपरांत शव की पहचान के लिए उसे अस्पताल के शव गृह में सुरक्षित रखा गया था। मृतक के बड़े भाई प्रवित वर्मा ने बताया कि टेंटू वर्मा तीन दिनों पूर्व घर से बाइक लेकर निकला था। घरवालों को गंतव्य के बारे में कोई जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.