पांचाल घाट पर गंगा स्नान के दौरान चार कांवड़िए डूबे, तलाश जारी
शाहजहांपुर, अगस्त 18 -- खुदागंज (शाहजहांपुर), संवाददाता। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से गंगाजल लेने गए खुदागंज के चार कांवड़िए गंगा में स्नान करते समय गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक चारों युवकों का कोई सुराग नहीं लग सका था। जानकारी के अनुसार खुदागंज नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी कमल सक्सेना पुत्र रामपाल सक्सेना (21 वर्ष), योगेश सक्सेना पुत्र प्रमोद कुमार (20 वर्ष), विकास सक्सेना पुत्र सोनपाल (22 वर्ष) तथा मोहल्ला हनुमान गली निवासी अर्जुन कश्यप पुत्र राजेश (23 वर्ष) अपने साथियों के साथ रविवार शाम घर से फर्रुखाबाद के पांचाल घाट के लिए रवाना हुए थे। यह भी पढ़ें- डीआईजी ने पांचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.