फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सांसद मुकेश राजपूत ने सोमवार को यहां कहा कि पांचालघाट पर पांच करोड़ की लागत से कम्युनिटी सेंटर बनाया जायेगा। इससे गंगा स्नानार्थियों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जनपद में 900 करोड़ के तीन पुलों की सौगात दी है। सांसद ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि होली पर अफसर इस बात का ध्यान रखें कि होली की आग से कहीं बिजली का बंच केबिल न जल जाये। उन्होंने चेकिंग की आड़ में पुलिस कर्मियों से लोगों का उत्पीड़न न करने की बात कही है। सांसद ने बताया कि गंगा, रामगंगा, काली नदी के तीन बडे़ पुलों के अलावा तीन बड़ी पुलियों के निर्माण को 900 करोडड़ रुपये केंद्रीय मंत्री की ओर से स्वीकृत किए गए हैं। सभी पुल फोरलेन के बनेंगे। उन्होंने बताया कि देवरामपुर के फ्लाईओवर को...