बगहा, मार्च 14 -- जगदीशपुर,एक संवाददाता।ईश्वर शांति महाविद्यालय झाखरा मे सत्र-2023-27 के पांचवे समेस्टर की मीड टर्म परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल मे सम्पन्न हो रही है।महाविद्यालय की प्राचार्या सबा खानम ने बताया कि पाचवें सेमेस्टर की मिड-टर्म परीक्षा 10 मार्च से शुरू होकर 16 मार्च तक चलेगी।उन्होंने कहा कि प्रत्येक सेमेस्टर की मीड टर्म की परीक्षा में छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य हैअन्यथा वे उस समेस्टर के फाइनल परीक्षा से वंचित हो सकते हैं।महाविद्यालय के निदेशक ज्ञानेंद्र शरण ने बताया कि मिड-टर्म परीक्षा विश्वविद्यालय के आदेशानुसार आयोजित की जा रही है।परीक्षा के अंक विश्वविद्यालय को भेजे जाएंगे,जिसके आधार पर ही छात्रों को फाइनल परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिलेगी। यदि कोई छात्र मिड-टर्म परीक्षा से अनुपस्थित रहता है,तो वह उस सेमे...