बांदा, मार्च 23 -- बांदा, संवाददाता। चैत्र नवरात्र में देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। शहर मुख्यालय स्थित चौक बाजार में महेश्वरी देवी मंदिर व बाबूलाल चौराहा के काली देवी मंदिर, कटरा स्थित सिंहवाहनी मंदिर में सर्वाधिक श्रद्धालु सुबह से लेकर देर शाम तक पहुंचते है। यहां पर नवरात्र में रोजाना सुबह चार बजे से ही भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे है। इसी तरह कालका मंदिर, सिंहवाहिनी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पुलिस नवरात्र को देखते हुए प्रत्येक मंदिर में निगरानी कर रही है। पदाधिकारियों से लगातार संपर्क भी रखा जा रहा है।संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य आचार्य ओमप्रकाश शास्त्री कहते हैं कि पहाड़ों पर रहकर सांसारिक जीवों में नवचेतना का निर्माण करने वालीं स...