कौशाम्बी, मार्च 23 -- चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन जिले भर के देवी मंदिरों में मां दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप का दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से लेकर अपरान्ह तक देवी मंदिर भक्तों द्वारा किए जाने वाले दुर्गा सप्तशती पाठ हवन व धूप की खुशबू से सुगंधित रहे। इस दौरान मां के जयकारों से देवी मंदिर गुलजार नजर आए। जगत जननी मां दुर्गा का पांचवां स्वरूप स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है। इनकी उपासना भक्तों ने नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को किया। मां का यह नाम स्कंद कुमार की माता होने पर पड़ा। इसके अलावा कमल के आसन पर विराजमान होने के कारण इन्हें पद्यासना देवी भी कहा जाता है। इनके पूजन-अर्चन से उपासक के सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं। सोमवार को देवी मंदिरों में मां के इसी स्वरूप का भक्तों ने पूजन-अर्चन करते हुए पुण्यार्जन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.