लखीमपुरखीरी, मार्च 19 -- बरोठा गांव में चल रहे पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ के आखिरी दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां दीं। शाम को दीपयज्ञ के साथ इसका समापन किया गया। यज्ञ के दौरान कई प्रकार के संस्कार भी किए गए। बरोठा के बुढ़वा बाबा शिव मंदिर पर गायत्री यज्ञ के पांचवें दिन सुबह की बेला में शांतिकुंज हरिद्वार की टोली में शामिल बृजेंद्र त्रिपाठी, जगदंबा प्रसाद पांडे, रामसंजीवन और जयसिंह ने देव पूजन तथा यज्ञ करवाया। इसमें मुख्य यजमान हेमंत शुक्ला, चुन्नेलाल कश्यप, अमर प्रकाश शुक्ला, सुरेश त्रिपाठी, वीरेंद्र तिवारी तथा बंटू राजपूत सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं। शाम को हुए दीपयज्ञ में पांच सौ एक दीपक जलाकर इस यज्ञ को पूर्णाहुति दी गई। यज्ञ के दौरान दो नामकरण, पंद्रह विद्यारंभ व दो दीक्षा संस्कार कराए गए। पूर्णाहुति में बीडीओ जय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.