छपरा, अप्रैल 30 -- फोटो 24 - शहर में जेसीबी से अतिक्रमण हटाते निगम के कर्मी छपरा, एक संवाददाता। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। मेवा लाल चौक से गांधी चौक तक बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान सड़क किनारे बने अवैध ढांचे, अस्थायी दुकानें, ठेले-खोमचे और नालों पर किए गए कब्जों को बुलडोजर चलाकर हटाया गया। सुबह से ही पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से की गई। प्रशासन का मुख्य फोकस नालों के किनारे और मुख्य सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने पर रहा।ताकि यातायात सुचारू हो सके और जलनिकासी व्यवस्था बेहतर बन सके।अभियान को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। छपरा नगर निगम के उपनगर आयुक्त अरशद इमाम,सदर सीओ आंचल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.