बोकारो, मई 29 -- चास प्रतिनिधि। बोकारो डीसी ऑफिस के समीप चास निवासी सतीश जायसवाल की भूख हड़ताल शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रही। वे अपने पुस्तैनी जर्जर मकान से जुड़े विवाद को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि किरायेदारों से बकाया किराया दिलाया जाए, जर्जर मकान का पुनर्निर्माण कराया जाए तथा किराये पर चल रही दुकानों को खाली कराया जाए। भूख हड़ताल के दौरान सतीश जायसवाल ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा और कथित फर्जीवाड़े में शामिल लोगों पर कानूनी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मामला एसडीओ न्यायालय में लंबित होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से न्याय की मांग करने के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन ही मिला ...