सहारनपुर, मार्च 28 -- नागल। हाईवे पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग को चल रहा भाकियू रक्षक का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। इस अवसर पर संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष विरेंद्र सिंह ओहलान ने कहा हाईवे पर ओवर ब्रिज न होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इनसे बचने को ओवर ब्रिज का निर्माण जरूरी है। इस दौरान अनिल शर्मा, नरेश शर्मा, रोहित कुमार, फुरकान छोटा, टीटू आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...