पांचवें दिन कैडेट्स ने नैनीझील में 24.5 किमी सेलिंग की
नैनीताल, अगस्त 21 -- नैनीताल, संवाददाता। 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी नैनीताल की ओर से आयोजित कैम्प के पांचवें दिन शुक्रवार को कैडेट्स ने नैनीझील में 24 .5 किलोमीटर की सेलिंग पूरी की। इसके साथ ही कैंप के पहले चार दिनों में कैडेट्स द्वारा कुल 106.5 किलोमीटर की दूरी तय की जा चुकी है। कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन मृदुल शाह ने बताया कि विभिन्न समूहों के कैडेट्स के लिए नौसैनिक, साहसिक, शारीरिक प्रशिक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। जिसके माध्यम से कैडेट्स को शारीरिक क्षमता, संतुलन, साहस, एकाग्रता और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आत्मविश्वास के साथ कार्य करने का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही पौधरोपण के माध्यम से कैडेट्स ने प्राकृतिक स्थलों को स्वच्छ एवं प्लास्टिक-मुक्त रखने के प्रति सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। कैडेट्स ने सेंट फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.