बागपत, अप्रैल 3 -- लंबे इंतजार और उतार-चढ़ाव के बाद भाजपा की जिला कार्यकारिणी का गठन हो ही गया। टीम में अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नए चेहरों को भी तरजीह दी गई है। पांचवी बार में हाई कमान से कार्यकारिणी की लिस्ट को मंजूर किया गया इससे पहले चार बार उसे अलग-अलग आपत्तियों के चलते लौटाया जाता रहा था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के दिशा-निर्देशों के बाद जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने गुरुवार की देर रात जिला कार्यकारिणी के 25 पदाधिकारियों की सूची सार्वजनिक की। नई टीम में आठ जिला उपाध्यक्ष बनाये गए जबकि जिला महामंत्री पद पर तीन, जिला मंत्री आठ लोगों को बनाया गया है। नई कार्यकारिणी में पूर्व जिलाध्यक्ष की टीम के आठ पदाधिकारी शामिल किये गए हैं जबकि राज्यमंत्री केपी मलिक के प्रतिनिधि पंकज मलिक को सोशल मीडिया जिला संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।बताया...