सिमडेगा, अप्रैल 14 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। दिवंगत कांग्रेस नेता नियेल तिर्की की पांचवी पुणयतिथि पर जिलेवासियों ने याद कर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। सोनारटोली स्थित पूर्व विधायक के आवासीय परिसर में दिवंगत नियेल तिर्की की बरसी के मौके पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इधर पुण्‍यतिथि के मौके पर कई लोगों ने स्‍व नियेल तिर्की को याद करते हुए ईश्वर से उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धा सुमन अर्पित की। मौके पर कई लोग उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...