हजारीबाग, जुलाई 28 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। 5वीं झारखंड स्टेट ओपन जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता-2026 का आयोजन सात अगस्त को शहर के कर्जन स्टेडियम में किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Garhwa News: सब जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का होगा आयोजनप्रतियोगिता का उद्देश्य यह प्रतियोगिता टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारत को एथलेटिक्स में पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा की ऐतिहासिक उपलब्धि की स्मृति में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का आयोजन हजारीबाग जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन वर्ल्ड एथलेटिक्स प्रतियोगिता एवं तकनीकी नियम 2024 संस्करण तथा भारतीय एथलेटिक्स मैनुअल के अनुसार किया जाएगा।भागीदारी की जानकारी खेल में भाग लेने के लिए समुह या व्यक्तिगत स्तर पर अजीत कुमार,...