सिमडेगा, अप्रैल 26 -- कुरडेग, प्रतिनिधि।प्रखण्ड के खिण्डा पंचायत भवन में शनिवार को ग्राम सभा की बैठक भेनसेलास लकड़ा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ग्राम सभा को सशक्त बनाने, संवैधानिक अधिकारों की जानकारी बढ़ाने तथा वनोपज आधारित आजीविका को संगठित रूप देने पर चर्चा की गई। मौके पर ग्राम सभा मंच के जिलाध्यक्ष समर्पण सुरीन, सामाजिक सलाहकार अनुप लकड़ा, कोषाध्यक्ष सुबरदानी लुगुन तथा आदिवासी विकास स्वावलंबी बहुउद्देशीय सहकारिता समिति की अध्यक्ष बिनीता जोजो उपस्थित थे। मौके पर सामाजिक सलाहकार अनुप लकड़ा ने भारतीय संविधान की पांचवी अनुसूची के प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पांचवी अनुसूची क्षेत्रों में ग्राम सभा को विशेष अधिकार प्राप्त हैं। यह भी पढ़ें- पेसा कानून पर दिया गया प्रशिक्षण एक दिवसीय प्रशिक्षण जिनका उद्देश्य आदिवा...