मेरठ, मार्च 20 -- प्रह्लादनगर में पांचवीं कक्षा की छात्रा पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं नगर निगम की कार्यप्रणाली पर लोगों में आक्रोश है। पार्षद अभिनव अरोड़ा का आरोप है कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी फोन तक नहीं उठाते हैं। मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने इस पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की बात कही है। पार्षद के अनुसार प्रह्लादनगर इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली अलीजबा आवारा कुत्तों के झुंड का शिकार हो गई। जिससे बच्ची दहशत में आ गई। शोर मचाने पर लोगों ने बच्ची को बचाया गया। घटना के बाद पार्षद अभिनव अरोड़ा ने नगर निगम की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर कड़ा रोष व्यक्त किया है।आरोप लगाया कि घटना के बाद जब उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह को फोन किया,...