सिमडेगा, जून 16 -- बानो,प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय से लगभग 20 किमी दूर में स्थित कर्रादमाइर गांव आज भी विकास की बाट जोह रहा है। गांव में आज भी बुनियादी सुविधाएं बहाल नहीं हो पाई है। गांव के मुहाने पर स्थित पांगुर नाला में अब तक पुल नहीं बन पाया है। पुल नहीं बनने से बरसात शुरु होते गांव टापू बन जाएगा। इसके बाद गांव का संपर्क कई महिनों तक मुख्यालय से लगभग कट जाएगा। पुल नहीं रहने के कारण गांव के बच्चे लगभग तीन महिना तक ठीक से स्कूल भी नहीं जा पाएंगे। इससे बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित होगी। सड़कऔर पुल नहीं रहने के कारण पिछले साल सर्पदंश से पीडि़त दो लोगों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका था। इससे दोनों पीडि़तों ने दम तोड़ दिया है। प्रशासन द्वारा वर्ष 2024 में पुल निर्माण कराने का प्रयास किया गया। इसी कड़ी में मापी भी की गई। लेकिन पुल न...