पलामू, मई 7 -- मेदिनीनगर। जिले के पांकी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एमआरएमसीएच रेफर की गई गर्भवती महिला और नवजात की मौत गुरुवार को हो गई। डंडार गांव निवासी 27 वर्षीय महिला को गुरुवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर पांकी सीएचसी लाया गया था। सुबह करीब 7 बजे प्रारंभिक जांच के बाद उसे मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। पांकी क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही का मामला लगातार बढ़ रहा है। इसके कारण महिलाओं के जान को ज्यादा खतरा उत्पन्न हो रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री के निर्देश पर पांकी सीएचसी के कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई जिला प्रशासन ने की है। यह भी पढ़ें- मेदिनीनगर के निजी अस्पताल में आपरेशन के बाद जच्चा बच्चा की मौत, पुलिस कर रही है जांच यह भी पढ़ें- उपायुक्त ने पा...