पलामू, मार्च 29 -- मेदिनीनगर। पांकी स्थित सिंचाई विभाग मैदान में शुक्रवार की रात में रावण दहन कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने अन्य अतिथियों के साथ प्रभु श्रीराम के जयघोष के बीच रावण के विशाल पुतले का दहन किया। उन्होंने कहा कि रावण दहन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि समाज में व्याप्त अन्याय और अधर्म के अंत का प्रतीक है। इससे सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलता है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता, पांकी के प्रमुख पंचम प्रसाद, अजय प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र यादव, रौशन सिंह, जयकिशोर प्रसाद गुप्ता, जसवंत मेहता आदि मौके पर उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...