पांकी में महुआ चुन रहे अधेड़ की गोली मारकर हत्या
पलामू, मार्च 22 -- पांकी, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत माड़न पंचायत के केरकी गांव निवासी 58 वर्षीय राजदेव पासवान की रविवार को तड़के घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार को तड़के करीब 3 बजे वह अपनी पत्नी के साथ महुआ चुनने गए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह ओझागुनी का काम भी करते थे। पांकी के थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया की घटना की जांच चल रही है। जल्द ही हत्या करने के आरोपियो को गिरफ्तार किया जायेगा। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि एक तरफ वह महुआ चुन रही थी जबकि दूसरी तरफ राजदेव पासवान महुआ चुन रहे थे। इसी क्रम में अज्ञात अपराधियों ने राजदेव पासवान को गोली मार दी जिस घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर वह पति के पास पहुंची और उन्हे अचेत पाकर जोर-जोर से र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.