पलामू, जनवरी 21 -- पांकी में नष्ट किया गया 6 एकड़ वनभूमि में पोस्ते की फसल मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू के जंगलों में पोस्ते के लहलहाते फसल में अब फूल खिलने लगे हैं। चंद दिनों के बाद इसके फल से अफीम का उत्पादन भी शुरू हो जाएगा। जागरूकता अभियान और सख्त कार्रवाई की चेतावनी के बावजूद जिले में पोस्ते की खेती इस वर्ष भी नहीं रूकी। पांकी थाना की पुलिस और वन-विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को कसमार गांव के पास करीब 6 एकड़ वनभूमि की गई पोस्ते की फसल पर ट्रैक्टर चलवाकर नष्ट किया। फसल में अब फूल आने लगे थे। पलामू जिले में जनवरी में 33 एकड़ वनभूमि में लगाए गए पोस्ते की फसल नष्ट की गई है। पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन के अनुसार बुधवार को चलाए गए पोस्ते की फसल विनष्टीकरण अभियान में पांकी थाना के एसआई गोपाल कुमार राय, एएसआई श्यामलाल यादव व रामनाथ मंडल, ताल ...