पलामू, अप्रैल 17 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के पांकी विधानसभा क्षेत्र में किसानों की भंडारण समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए गोदाम बनाने का कार्य प्रारंभ किया गया। पांकी प्रखंड मुख्यालय में 1000 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम निर्माण कार्य के लिए गुरुवार को विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने शिलान्यास किया। विधायक ने कहा, इस गोदाम के निर्माण से किसानों को अपनी कृषि उपज सुरक्षित रखने की सुविधा मिलेगी। मजबूरी में उन्हे कम कीमत पर फसल बेचने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, बल्कि वे उचित समय पर बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने आगे कहा, पांकी का सर्वांगीण विकास और किसानों को आत्मनिर्भर बनाना ही मेरा मुख्य संकल्प है। यह गोदाम क्षेत्र की कृषि व्यवस्था को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। शिलान्यास कार्यक्रम मे...