पांकी क्षेत्र में विधायक निधि से बनने वाले पांच तोरणद्वार का किया गया शिलान्यास
पलामू, मई 24 -- मेदिनीनगर/नीलांबर-पीतांबरपुर, हिटी। पांकी विधानसभा क्षेत्र में विकास और सांस्कृतिक पहचान को मजबूती देने की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने पांच तोरण द्वार निर्माण के लिए शिलान्यास किया। सभी तोरण द्वार का निर्माण विधायक मद से कराया जाएगा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक ने सबसे पहले नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के महावीर मोड़ पर बनने वाले तोरण द्वार का शिलान्यास किया। इसके बाद गोपालगंज, कमलकेड़िया, मनातू चक एवं पांकी प्रखंड के जाजों के झुमेलवाटांड़ स्थित नीलांबर-पीतांबर प्रतिमा स्थल के सामने बनने वाले तोरण द्वार का भी पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यास किया। यह भी पढ़ें- मनसा देवी मंदिर के सौंदर्यी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.